जंतर मंतर का इतिहास | दिल्ली का जंतर मंतर कैसे पहुंचे By Metro, Bus, Train

Spread the love

जंतर मंतर (Jantar Mantar) का इतिहास ( Jantar Mantar Kaise Phuche)

दिल्ली का जंतर मंतर (Jantar Mantar) एक खगोलीय वेधशाला है। इसका निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1724 में अन्य चार जंतर मंतर के साथ करवाया था। अन्य चार जंतर-मंतर, जो कि उज्जैन, वाराणसी, मथुरा और जयपुर में स्थित है।

खगोल शास्त्रियों के बीच बहस

एक बार ग्रहों की दशा को लेकर हिंदू और मुस्लिम खगोल शास्त्रियों के बीच बहस छिड़ गई थी। जिसे खत्म करने के लिए जयसिंह ने इन जंतर मंतर को बनवाया था। यहा ग्रहों की दशा को मापने के लिए कई प्रकार के यंत्र लगे हुए हैं। जैसे कि सम्राट यंत्र, मिस्त्र यंत्र, राम यंत्र, जयप्रकाश यंत्र। यहां सम्राट यंत्र सूर्य की मदद से समय और ग्रहों की स्थिति को माप सकता है, और मिस्त्र यंत्र सबसे लंबे दिन और सबसे छोटे दिन को माप सकता है।राम यंत्र तथा जय प्रकाश यंत्र, इन दोनों यंत्रों की मदद से पिंडों की गति को ज्ञात किया जा सकता है।

बस से जंतर मंतर कैसे पहुंचे 

अगर आप जंतर-मंतर (Jantar Mantar), बस से जाना चाहते हैं। तो आपको दिल्ली के लगभग सभी जगहों से बसे मिल जाएगी, और अगर जंतर-मंतर के सबसे निकटतम बस स्टैंड की बात करें तो वह पालिका केंद्र बस स्टैंड है। जो कि जंतर मंतर से सिर्फ 100 मीटर दूर है।

ट्रेन से जंतर मंतर कैसे पहुंचे 

अगर आप ट्रेन से यात्रा करके आ रहे हैं, तो जंतर मंतर (Jantar Mantar) का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन है। जो कि जंतर मंतर से सिर्फ 1.2 किलोमीटर की दूरी पर है, और अगर बात करें न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन की, तो वहां से जंतर मंतर की दूरी लगभग 2.5 किलोमीटर है।

मेट्रो से जंतर मंतर (Jantar Mantar) कैसे पहुंचे 

अगर आप मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं, तो जंतर मंतर के सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन जनपथ मेट्रो स्टेशन है।वहां से जंतर मंतर की दूरी सिर्फ 800 मीटर है।

जंतर मंतर का निकटतम मेट्रो स्टेशन

जनपथ मेट्रो स्टेशन जंतर मंतर का निकटतम मेट्रो स्टेशन है 

जनपथ मेट्रो स्टेशन से जंतर मंतर की दूरी

जनपथ मेट्रो स्टेशन से जंतर मंतर की दूरी 800 मीटर है।

हवाई जहाज से जंतर मंतर कैसे पहुंचे 

अगर आप हवाई जहाज से जंतर मंतर जा रहे हैं तो जंतर मंतर का सबसे निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जिससे जंतर मंतर की दुरी 14.3 km है।

जरूर पढ़े :

Leave a Comment