13+आगरा मे घूमने की जगह, कम खर्चे मे कैसे घूमे ?

Spread the love

तो दोस्तों क्या आप भी अपनी पूरी फैमिली के साथ कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो कैसा होगा कि इस बार आप अपनी फैमिली के साथ आगरा घूम कर आए। दोस्तों वैसे तो आगरा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही जगह का नाम आता है, और वह है ताजमहल का। लेकिन दोस्तों मैं आप सभी को बताना चाहूंगा, कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही ऐसी एक चीज नहीं जिसे लोग वहां देखने के लिए जाते हैं, आगरा में ऐसे कई ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो आज भी लाखों करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आगरा में घूमने लायक कुछ उन्हीं जगहों के बारे में बात करने वाले हैं, जहां आपको आगरा जाने पर एक न एक बार जरूर जाना चाहिए।

तो अगर आप भी अपने फैमिली के साथ आगरा जाना चाहते हैं, या फिर आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़े, ताकि आप उन सभी जगह के बारे में पहले ही जान सके, और उन सभी जगह में घूम सके। तो चलिए शुरू करते हैं।

1: ताजमहल (Taj Mahal)

Taj mahal Agra – History and How to reach

दोस्तों अगर ताजमहल में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल की बात करें और उसमें ताजमहल का नाम ना ले, तो तो यह ताजमहल की आलोचना करना ही होगा। कई लोग तो सिर्फ ताजमहल को देखने के लिए ही आगरा जाते हैं, क्योंकि यह है ही इतना सुंदर, जो किसी का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। यह आगरा में यमुना नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है, जिसका निर्माण सफेद संगमरमर का उपयोग करके किया गया है। हम आपको बता दें कि ताजमहल भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटन स्थल है, इसका निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज को श्रद्धांजलि देने हेतु किया था। तो ऐसे में अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं, तो समय निकालकर कम से कम एक बार आकर हमारे दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताजमहल को जरूर देखें। Read More


ताजमहल (Taj Mahal) कैसे पहुंचे बस से, ट्रेन से, फ्लाइट से | इतिहास – संपूर्ण जानकारी

2: अकबर का मकबरा (Akbar Ka Makbara)

तो दोस्तों अगर आप ताजमहल से हटकर किसी और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो अकबर का मकबरा आपके लिए बहुत ही अच्छी जगह साबित हो सकती है। तो दोस्तों जैसे कि इसके नाम से ही आपको पता चल रहा है, कि इस स्थान पर अकबर का मकबरा स्थित है, हम आपको बता दें कि इस मकबरे का पूरा क्षेत्र कुल मिलाकर 119 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, इस मकबरे का निर्माण लाल बलूवा पत्थरों का इस्तेमाल करके किया गया था, इसका निर्माण जाहगीर ने किया था। इस मकबरे के निर्माण में आपको लाल बलुवा पत्थरों के साथ-साथ सफेद संगमरमरों की भी बेहतरीन डिजाइन देखने को मिलेगी, जो आपको इतिहास के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। इस मकबरे में एक छोटे से कमरे में राजा अकबर का मकबरा स्थित है, जिसके दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। तो आगरा जाने पर आप भी यहां विजिट कर सकते हैं। Read More

क्या है अकबर के मकबरे का इतिहास or कैसे जाएं By Bus, Train, Airoplane

3: आगरा का किला (Agra ka Kila )

तो दोस्तों अगर ताजमहल के बाद आगरा में ऐतिहासिक स्थल में कोई पर्यटन स्थल बहुत ही ज्यादा फेमस है, तो वह है आगरा का किला। हम आपको बता दें कि यह भारत के बेहतरीन और प्रमुख किलों में से एक है, जिसका निर्माण लाल बलुवा पत्थरों का उपयोग करके किया गया है। वैसे तो कहा जाता है कि इस किले का निर्माण मुगल काल से भी पहले किया गया था, लेकिन 16वीं शताब्दी में अकबर ने लाल बलुवा पत्थरों का उपयोग करके इस किले का पुन: निर्माण करवाया था। इसकी सबसे खास बात यह है, कि यह किला ताजमहल से मात्र ढाई किलोमीटर की दूरी पर है, यानी की आप एक साथ ही ताजमहल और आगरा के किला देखने जा सकते हैं, कहां जाता है कि इस किले में मुगल सम्राट अकबर, बाबर, हुमायूं, जहांगीर, और औरंगजेब सभी ने समय व्यतीत किया है। Read more

आगरा किला कैसे पहुंचे Train ,Airoplane ,Bus से, इतिहास – संपूर्ण जानकारी

4: जामा मस्जिद (Jama Masjid Agra )

तो दोस्तों अगर आप शाहजहां के द्वारा बनवाई गई और कुछ ऐतिहासिक चीजों को देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आप जामा मस्जिद जरूर जाएं, क्योंकि यह मस्जिद भी भारत के प्रमुख मस्जिदों में से एक है, जिसका निर्माण शाहजहां ने ही करवाया था। कहा जाता है कि शाहजहां ने इसका निर्माण अपनी बेटी जहांआर के लिए बनवाया था। जामा मस्जिद का निर्माण पत्थरों और सफेद संगमरमर का इस्तेमाल करके बनवाया गया है, जो की देखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक है। यहां आपको लाल बलुवा पत्थरों से बने तीन बड़े गुंबद देखने को भी मिल जाएंगे, जो की देखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षित है। तो अगर आप भी इतिहास में रुचि रखते हैं, तो आगरा जाने पर एक न एक बार जामा मस्जिद देखने जरूर जाए।

5: फतेहपुर सीकरी 




फतेहपुर सीकरी भी आगरा में घूमने आए लोगों के लिए आकर्षण का महत्वपूर्ण केंद्र है, जो की आगरा से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह का निर्माण अकबर ने किया था, और यह मुगल साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी, बाद में इसे अकबर के द्वारा छोड़ दिया गया। लेकिन आज के समय आपको यहां लाल बलुवा पत्थर से बने विभिन्न स्मारक देखने को मिलेंगे, जिसमें की जामा मस्जिद, एवं बुलंद दरवाजा मुख्यत: शामिल है। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। तो अगर आप भी आगरा आए हुए हैं, तो सिर्फ 40 किलोमीटर का सफर करके आप इस लाल बलुवा पत्थर से बने विश्व धरोहर को देख सकते हैं। Read More

फतेहपुर सीकरी कैसे पहुंचे by train, bus, इतिहास-संपूर्ण जानकारी

6: डॉल्फिन वाटर पार्क

तो दोस्तों शायद आप ऐतिहासिक जगह को घूम घूम कर थक गए होंगे, तो अब बारी है थोड़े आजकल के लोगों के लिए घूमने की जगह की। तो दोस्तों मस्ती करना, झूलों की सवारी करना भला किसे पसंद नहीं होता। वही अगर यह सारी मस्ती पानी में की जाए, तब तो और भी मजा आ जाए। इसलिए अगर आप भी अपनी पूरी फैमिली के साथ आगरा आ रहे हैं, तो आप आगरा के डॉल्फिन वाटर पार्क में एक न एक बार अपनी पूरी फैमिली के साथ जरूर जाएं, यह 14 एकड़ की एरिया में फैला हुआ ऐसा वाटर पार्क है, जहां पर आपको आपकी जरूरत की सारी चीज मिलती है। इसकी सबसे खास बात यह है, कि यहां पर सभी लोगों के लिए करने के लिए कुछ ना कुछ है, चाहे वह बच्चे हो, बूढ़े हो, या जवान हो। यानी कि आप अपनी पूरी फैमिली के साथ आकर यहां अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इस वाटर पार्क के अंदर आपको सभी चीज की सुविधा जैसे की कैंटीन, रेस्टोरेंट, लॉकर, और बच्चों वी बड़ों के लिए विभिन्न विभिन्न एवं मजेदार मजेदार राइड्स देखने को भी मिल जाएगी। Read More

डॉल्फिन वाटर पार्क आगरा (Dolphin Water Park Agra) कैसे पहुंचे?

7: मेहताब बाग

Read More

8: चीनी का रोजा

Read More

9: इतिमद उद दौला

Read More

10: मोती मस्जिद

Read More

11: अंगूरी बाग आगरा

Read More

12: दीवाने आम आगरा

Read More

13: हुमायू का मकबरा

Read More

Conclusion

तो उम्मीद है कि अब आपको आगरा में घूमने लायक जगह के बारे में पता चल गया होगा, तो अब अगर आप चाहे, तो अपनी पूरी फैमिली के साथ आगरा जाकर इन इन जगहों में विजिट करके इन सभी जगहों एवम स्मारकों को देखकर इसकी खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं और एंजॉय कर सकते है।

Leave a Comment