इंडिया गेट दिल्ली इतिहास, कैसे जाएं By Metro, Bus, Train

Spread the love

इंडिया गेट दिल्ली का इतिहास (India Gate History in Hindi)

भला हमारे दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate Delhi) के बारे में कौन नहीं जानता होगा। यह तो हमारा अखिल भारतीय युद्ध स्मारक है। यह भारत के दिल्ली शहर के कर्तव्य पथ पर 43 मीटर ऊंचा एक स्मारक है। जोकि हमारे भारत देश का एक राष्ट्रीय स्मारक है।  यह उन 70000 सैनिकों के लिए समर्पित है जिन्होंने ब्रिटिश सेना में शामिल होकर प्रथम विश्वयुद्ध एवं अफगान युद्ध में अपनी जाने का गवाई है। यूनाइटेड किंगडम के कुछ सैनिकों और अधिकारियों  सहित इंडिया गेट पर 13,300  से भी ज्यादा सैनिकों के नाम उत्तीर्ण किए गए हैं। इंडिया गेट के डिजाइन को एलवर्ड लुटियन्स ने तैयार किया था। इंडिया गेट की आधारशिला ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने 1921 में रखी थी, तथा इसके 10 साल बाद लॉर्ड इरविन ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। यह एक दर्शनीय स्मारक है।

अगर आप भी इंडिया गेट (India Gate) घूम कर आना चाहते हैं, तो नीचे आपको इंडिया गेट जाने के बारे में जानकारी दी गई है। 

इंडिया गेट बस और ट्रेन और प्लेन से कैसे जाएं (India Gate Delhi By Bus or Plane)

अगर आप बस और ट्रेन से इंडिया गेट (India Gate) जाना चाहते हैं, तो अगर आप बस से जाए तो इंडिया गेट से सबसे निकटतम बस स्टॉप नेशनल स्टेडियम है, जो कि इंडिया गेट से सिर्फ 1.4 किलोमीटर दूर है। अगर रेलवे स्टेशन की बात करें, तो निकटतम रेलवे स्टेशन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है। जो कि इंडिया गेट से सिर्फ 7 किलोमीटर की दूरी पर है, तो इस तरीके से आप बस और ट्रेन से इंडिया गेट जा सकते हैं।

साथ ही अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो इंडिया गेट (India Gate) का निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। जोकि इंडिया गेट से लगभग 13 से 14 किलोमीटर दूर है।

25+ दिल्ली मे घूमने की जगह कौन कौन सी है ?

इंडिया गेट (India Gate) का निकटतम मेट्रो स्टेशन

मेट्रो स्टेशन की बात की जाए, तो इंडिया गेट (India Gate) का निकटतम मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय स्टेशन है। जो कि इंडिया गेट से सिर्फ ढाई किलोमीटर दूर है। यह मेट्रो रेलवे की पीली और बैंगनी लाइन पर स्थित है।

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से इंडिया गेट की दूरी कितनी है ?

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से इंडिया गेट की दूरी 2.5 किलोमीटर है।

25+ दिल्ली मे घूमने की जगह कौन कौन सी है ?

जरूर पढ़े :

Leave a Comment