लोटस टेंपल कैसे जा सकते हैं? मेट्रो, बस, ट्रेन से

Spread the love

लोटस टेंपल (Lotus Temple) कैसे जा सकते हैं? (Lotus Temple kaise phuche Delhi mai)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोटस टेंपल (lotus temple) दिल्ली में स्थित है। लोटस टेंपल अपनी खूबसूरती के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

इसकी सुंदरता तथा भव्यता को देखने के लिए बहुत सारे लोग यहां बड़ी तादाद में आते हैं। आप लोटस टेंपल पर बस, ट्रेन तथा मेट्रो स्टेशन से आसानी से जा सकते हैं।

लोटस टेंपल (Lotus Temple) मेट्रो से कैसे जा सकते हैं?

लोटस टेंपल जाने के लिए आप मेट्रो का उपयोग कर सकते हैं। बता दे कि लोटस टेंपल कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन तथा नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के बीच स्थित है।

आप कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन तथा नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन का उपयोग करके आसानी से लोटस टेंपल जा सकते हैं।

लोटस टेंपल (Lotus Temple) के नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?

लोटस टेंपल के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन है। कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर आपको 2 लाइनें मिल जाती हैं। वायलेट लाइन और मैग्नेट लाइन।

यानी आप यहां से 2 रूट पर जा सकते हैं।

कल्काजी मेट्रो स्टेशन से लोटस टेंपल (Lotus Temple) की दूरी कितनी है?

कल्काजी मेट्रो स्टेशन लोटस टेंपल के पास स्थित है। कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से लोटस टेंपल की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है। आप यानी 2 मिनट में कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से लोटस टेंपल जा सकते हैं।

जरूर पढ़े : दिल्ली मे घूमने की जगह कौन कौन सी है ?

लोटस टेंपल (Lotus Temple) के नजदीकी घूमने के स्थान कौन-कौन से हैं?

लोटस टेंपल के पास में बहुत सारी जगह ऐसी है, जहां पर आप जा सकते हैं। आइए इन सभी जगहों को देखते हैं।

  • दिल्ली हाट (Delhi Haat) :

लोटस टेंपल के पास में दिल्ली हाट है। जोकि एक स्ट्रीट मार्केट है। जहां पर आप विभिन्न प्रकार के सामान खरीद सकते हैं। यहां पर आपको विभिन्न राज्यों के फूड भी मिल जाएंगे। जैसे कि असम फ़ूड। इसके अलावा यहां पर टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, कारपेट इत्यादि का सामान भी मिल जाता है।

  • लाल किला (Red Fort) :

लोटस टेंपल के पास रेड फोर्ट भी स्थित है। जिसके लिए आपको लोटस टेंपल से रेड फोर्ट के लिए 34 मिनट का समय लग सकता है। क्योंकि लोटस टेंपल से रेड फोर्ट की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। रेड फोर्ट अपनी भव्यता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। जिसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने करवाया था।

  • कुतुब मीनार (Kutub Minar)  :

लोटस टेंपल से कुतुब मीनार की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यंहा पर आपको जाने के लिए 27 मिनट का समय लग सकता है। क़ुतुब मीनार काफी खूबसूरती से बनाया गया है। जिसमें 5 मंजिल है।

  • हुमायूं का मकबरा (Humayun Tomb) :

हुमायूं का मकबरा भी लोटस टेंपल के पास ही स्थित है। जोकि लोटस टेंपल से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। हुमायूं के मकबरे का निर्माण उनकी पत्नी ने करवाया था। यह मकबरा भी देखने लायक है। जिसमें आपको उस समय की वास्तुकारिता की झलक मिलती है।

  • इस्कॉन टेंपल (Iskcon Temple) :

इस्कॉन टेंपल भी लोटस टेंपल के पास ही स्थित है। जो कि लोटस टेंपल से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप पैदल ही 6 मिनट में पहुंच सकते हैं। जैसा कि आपको पता ही होगा इस्कॉन टेंपल विष्णु भगवान को समर्पित है। यह भी काफी प्रसिद्ध टेंपल है।

  • लोधी गार्डन (Lodhi Garden) :

लोटस टेंपल से लोधी गार्डन की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको लोटस टेंपल से लगभग 34 मिनट का समय लग सकता है। लोधी गार्डन अब एक सार्वजनिक पार्क के रूप में है। लोधी गार्डन में कई सारे सुल्तानों की क़ब्र है। जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद साह और सिकंदर लोदी शामिल है। लोधी गार्डन में बना गुंबद अपनी लोकप्रियता के लिए काफी प्रसिद्ध है।

  • इंडिया गेट (India Gate) :

लोटस टेंपल से इंडिया गेट की दूरी लगभग 9.5 किलोमीटर है। यहां पर आप लगभग 32 मिनट में पहुंच सकते हैं। इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए ब्रिटिश भारतीय सेना के लगभग 70000 सैनिकों की याद में बनवाया गया था। इसकी भव्यता को देखकर आप चौक जायेंगे। इसलिए आपको इंडिया गेट की वास्तुकारिता नजदीक से अवश्य देखनी चाहिए।

लोटस टेंपल जाने वाली बसों के नंबर क्या है?

लोटस टेंपल जाने के लिए 311A, 405A, 405ASTL, 424, 428, 460 CL, 479 ACL, 507 CL, 534 A, 764 बस है।

लोटस टेंपल का समय क्या है?

लोटस टेंपल सर्दियों में आप सुबह के 9:00 बजे से शाम के 5:30 बजे तक जा सकते हैं। जबकि गर्मियों में लोटस टेंपल ऑफ सुबह के 9:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक जा सकते हैं।

लोटस टेंपल सोमवार को बंद रहता है। लोटस टेंपल जाने के लिए आपसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।

नई दिल्ली से लोटस टेंपल की दूरी कितनी है?

नई दिल्ली से लोटस टेंपल की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। जिसको जाने के लिए आप श्री अरबिंदो मार्ग का सहारा का उपयोग कर सकते हैं। इस दूरी को आप पैदल, बस या ट्रेन से तय कर सकते हैं।

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से लोटस टेंपल मेट्रो स्टेशन कैसे जा सकते हैं?

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर जाया जा सकता है। क्योंकि लोटस टेंपल मेट्रो स्टेशन अभी नहीं है।

इसके लिए आपको नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन की यलो लाइन से जाना होगा। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाद आपको येलो लाइन से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन उतरना होगा।

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से आपको वायलेट लाइन बदलनी होगी। इस वायलेट लाइन के जरिए आपको सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन जाना होगा।

जिसके बाद आप आसानी से लोटस टेंपल जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो स्टेशन से कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए आपको लगभग 35 मिनट का समय लग सकता है।

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से कल्काजी मंदिर मेट्रो स्टेशन का टिकट ₹40 है।

लोटस टेंपल बस से कैसे जा सकते हैं?

आप चाहे तो लोटस टेंपल मंदिर बस से भी जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग बस पकड़नी होगी। इनमें 311A, 405A, 405ASTL, 424, 428, 460 CL, 479 ACL, 507 CL, 534 A, 764 बस शामिल है।

लोटस टेंपल ट्रेन से कैसे जा सकते हैं?

आप चाहे तो ट्रेन के जरिए भी लोटस टेंपल जा सकते हैं। लोटस टेंपल के नजदीकी रेलवे स्टेशन ओखला, लाजपत नगर, सेवा नगर, लोधी कॉलोनी, हजरत निजामुद्दीन, सरोजिनी नगर रेलवे स्टेशन पड़ते हैं। आप इन रेलवे स्टेशन के जरिए भी आसानी से लोटस टेंपल की दूरी तय कर सकते हैं।

जरूर पढ़े : दिल्ली मे घूमने की जगह कौन कौन सी है ?

जरूर पढ़े :

Leave a Comment