10+मुंबई के बेहतरीन पर्यटन स्थल: जानिए यहां घूमने-फिरने के स्थल

Spread the love

तो दोस्तों कैसे हैं आप लोग, स्वागत है आपका आज के हमारे एक और नए आर्टिकल में, दोस्तों क्या आप अपने फैमिली के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, जहां की आपकी वह यात्रा यादगार हो जाए। हो सकता है की आप ऐसा चाहते हो और इसके बारे में प्लान भी बना रहे हो। तो क्या आपने अपने लिस्ट में मुंबई को शामिल किया है, क्योंकि जैसा कि सभी को मालूम है कि मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है, यहां पर आपके घूमने के लिए एक नहीं बल्कि ऐसी कई जगहें हैं, जहां जाकर आप अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई में ही घूमने लायक कुछ ऐसी जगहो के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको मुंबई जाने पर एक न एक बार जरूर जाना चाहिए, और जहां जाने पर आपकी यात्रा यादगार होगी। तो इसलिए अगर आप अपने फैमिली के साथ मुंबई जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें, और हमारे द्वारा बताएं उन जगहों पर एक न एक बार होकर जरूर आए। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और शुरू करते हैं।

1: गेटवे ऑफ़ इंडिया (Getway of India)

तो दोस्तों अगर आप मुंबई अपनी फैमिली के साथ गए हुए हैं, और किसी ऐसी जगह में जाना है चाहते हैं जो की एक बेहतरीन पर्यटन स्थल हो, तो आप गेटवे ऑफ इंडिया एक न एक बार जरूर जाएं। दोस्तों यह मुंबई के बेहतरीन और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं, यह मुंबई में अरब सागर के पास में स्थित है, जिसकी सुंदरता किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। गेटवे ऑफ इंडिया में आपको हिंदू और मुगल साम्राज्य के मेल का पता लगता है, क्योंकि इसमें आपको दोनों की कलाकृति देखने को मिलती है। इसे जॉर्ज v और मैरी के भारत आने पर एक बेहतरीन ब्रिटिश कलाकार के द्वारा बनाया गया था। क्योंकि यह अरब सागर के पास में ही है, तो यहां आकर आप कई प्रकार की यादगार चीज, जैसे कि प्राइवेट यार्ड राइडिंग , नाव की सवारी, के साथ समुद्र का बेहतरीन नजारे का लुप्त तो उठा सकते हैं।

2: नेहरू प्लैनेटेरियम(Nehru Planetarium Mumbai)

तो दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे हमारी यूनिवर्स के बारे में जाने, या फिर आपके बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाएं, तो मुंबई जाने पर उनके साथ एक न एक बार नेहरू प्लैनेटेरियम जरूर जाए। तो दोस्तों हम आपको बता दें कि नेहरू प्लैनेटेरियम एक ऐसा स्थान है, जहां पर आपको हमारे ब्रह्मांड यानी कि यूनिवर्स से संबंधित कई प्रकार की चीज देखने एवं जानने को मिलेगी। यहां आपको कई अंतरिक्ष से संबंधित मॉडल देखने को भी मिलेंगे, यहां आप टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष के विभिन्न चीजों को भी देखकर एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको बता दें कि यह हमारे भारत के लोकप्रिय प्लैनेटेरियमों में से एक है, जो कि मुंबई में स्थित है। तो ऐसे में अगर आप भी मुंबई में घूमने गए हैं, तो एक ना एक बार इस प्लैनेटेरियम में जरूर आए।

3: सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhi Vinayak Mandir Mumbai)

आप सभी ने कभी ना कभी सिद्धि विनायक मंदिर के बारे में तो सुना ही होगा, तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर मुंबई में स्थित है, जो की गणेश जी को समर्पित है। यहां गणेश जी की मूर्ति स्थापित है, जिनकी सुड दाई ओर मुड़ी हुई है, इसलिए इन्हें सिद्धि विनायक के नाम से जाना जाता है। हम आपको बता दें कि यह मंदिर बहुत ही ज्यादा फेमस है, जिसके दर्शन के लिए देश भर से लोग यहां आते हैं, और लोगों का मानना है कि यहां आने और गणेश जी के दर्शन मात्र से ही उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है, इसलिए अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ मुंबई आए हुए हैं, तो एक बार पूरी फैमिली के साथ जाकर मंदिर में गणेश जी के दर्शन जरूर करें, और इस मंदिर की सबसे खास बात यह है, कि यह मुंबई का सबसे महंगा मंदिर भी है।

4:जुहू बीच (Juhu Beach Mumbai)

बड़े समुद्र के तट पर अपना समय व्यतीत करना भला किसे पसंद नहीं होता, और वैसे भी मुंबई तो इस चीज के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस है, दोस्तों हम बात कर रहे हैं जुहू बीच की, जो कि अरब सागर के तट पर मुंबई के नॉर्थ सेक्टर से सिर्फ 18 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है, जो कि लोगों के लिए एक बेहतरीन पर्यटक स्थल के रूप में बन चुका है। जहां लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं, और यहां आकर शाम के समय सनसेट का मजा लेते हैं। तो अगर आप भी मुंबई अपनी पूरी फैमिली के साथ घूमने के लिए आए हुए हैं, तो एक बार अपनी पूरी फैमिली के साथ जाकर इस बीच के तट पर बैठकर शाम के समय सनसेट जरूर देखें, क्योंकि मुंबई के जुहू बीच का सनसेट पूरे देश में बहुत ही ज्यादा फेमस है। यह मुंबई का सबसे बड़ा बीच है, जिसकी लंबाई 6 किलोमीटर की है, जहां जाकर आप अरब सागर का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

5:मरीन ड्राइव (Marine Drive Mumbai)

तो दोस्तों अगर आप मुंबई आए और मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव ना जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। भले ही यह सिर्फ सड़क है, लेकिन यह मुंबई के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है, यह अरब सागर के पास में ही स्थित है, जो कि मुंबई सेंट्रल लाइब्रेरी से लेकर मालाबार हिल स्टेशन तक एक घुमावदार मार्ग है, जिसकी लंबाई 6 किलोमीटर है, और यह c आकर में बनी हुई है। दोस्तों अगर आप मुंबई में शाम के समय सूर्यास्त यानी कि सनसेट का मजा लेना चाहते हैं, तो उसके लिए मरीन ड्राइव भी एक बहुत ही अच्छी जगह है, क्योंकि यहां से सूर्य को अस्त होते हुए देखने से अपने आप में ही एक अलग अनुभव होता है, इतना ही नहीं रात के समय मरीन ड्राइव में लगी हुई स्ट्रीट लाइट इस तरह से चमकते है, कि इसे क्वींस नेकलेस का नाम दिया गया है, इसलिए मुंबई जाने पर एक बार मरीन ड्राइव जरूर आए।

6: संजय गांधी नेशनल पार्क (Sanjay Gandhi National Park)

तो दोस्तों अगर आप अपने बच्चों के साथ मुंबई आए हुए हैं, तो अपने बच्चों के साथ एक न एक बार संजय गांधी नेशनल पार्क जरूर जाएं, क्योंकि यह मुंबई में स्थित एक ऐसा स्थान है, जहां पर आपके बच्चे बहुत ही ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं, हां अगर आपको भी जानवरों को देखना पसंद है, तो आप भी यहां बहुत ही ज्यादा इंजॉय कर सकते हैं, क्योंकि यह एक जंगल सफारी है, जहां पर आपको विभिन्न प्रकार के जानवर जैसे कि शेर बाघ हाथी आदि देखने को मिलेंगे, इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पार्क103 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है, जहां पर सभी जानवर खुले में घूमते हैं, यहां आकर आप एक पूरी सुरक्षित बस में बैठकर सभी जानवरों को देख सकते हैं, और एक अलग ही अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह मुंबई का इकलौता ऐसा राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि शहर के अंदर ही मौजूद है, जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। तो आप भी चाहे तो यहां जा सकते है।

7: आरबीआई मॉनेटरी म्यूजियम (Rbi Monetary Museum)

आप सभी को आरबीआई यानी कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया के बारे में तो मालूम ही होगा, तो दोस्तों हम आपको बता दें कि मुंबई शहर में आरबीआई के द्वारा स्थापित किया गया म्यूजियम भी है, जहां पर अगर आप एक कॉमर्स के स्टूडेंट है या फिर अगर आप बिजनेस के फील्ड में ही अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आरबीआई के इस मॉनिटरिंग म्यूजियम में आपको आधुनिक समय से लेकर हमारे इतिहास के आर्थिक लेनदेन के साधनों के बारे में जानने को मिल जाएगा, ऐसा इसलिए क्योंकि इस म्यूजियम में आपको नए से लेकर पुराने से पुराने सिक्के चाहे वह बड़े-बड़े राजघराने के हो, हमारे पुराने संस्कृति के हो, या साम्राज्य के हो, वह सभी देखने को मिलेंगे। सिक्को के साथ-साथ इस म्यूजियम में आपको पुराने जमाने के नोट यहां तक की आपको छठी शताब्दी पूर्व तक के सिक्के और नोट यहां देखने को मिल जाएंगे, जो की काफी आश्चर्य की बात है। तो ऐसे में अगर आपको भी हमारे भारत और भारत के इतिहास से संबंधित मुद्राओं में इंटरेस्ट है, तो आप भी यहां आकर इन्हें देख सकते हैं।

8:हाजी अली दरगाह (Haji Ali Dargah Mumbai)

तो दोस्तों अगर आप मुंबई घूमने गए हुए हैं, और आप चाहते हैं कि यहां पर आप एक ऐसे पर्यटन स्थल में जाएं, जहां पर आपको नजारा भी बहुत ही अच्छा देखने को मिले, तो दोस्तों आप मुंबई में स्थित हाजी अली दरगाह में जाकर अपना यह सपना पूरा कर सकते हैं। तो दोस्तों हम आपको बता दें कि यह दरगाह 19वीं शताब्दी में बनाया गया था, जो कि मुंबई में समुद्र के बीच एक तैरते हुए टापू के ऊपर बनाया गया है, यानी कि इसके चारों ओर आपको समुद्र ही समुंदर दिखाई देगा, जहां जाकर आप आसपास के नजारों का तो लुफ्त उठा ही सकते हैं, साथ ही साथ आप इस मस्जिद यानी की दरगाह की बनावट को देखकर भी हमारे इतिहास का अंदाजा लगा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है, कि यहां पर सभी धर्म के चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम सभी पर्यटक आते हैं, और इसकी खूबसूरत को निहारते हैं, इस दरगाह में  अली शाह बुखारी का मकबरा स्थित है, और यह दरगाह अली शाह बुखारी को ही समर्पित है। तो अगर आप भी मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार स्थान में आकर घूम सकते है।

9: छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (Chhatrapati Shivaji Vastu Sangrahalaya)

तो दोस्तों अगर आपको हमारे भारत देश के इतिहास या फिर साम्राज्य के बारे में जानना है, तो आप छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में जाकर यह काम कर सकते हैं। हम आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय मुंबई में स्थित प्रसिद्ध संग्रहालयो में से एक है, जहां पर आपको हमारे भारत की प्राचीन चीजे देखने को मिलेगी। यहां पर आपको 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भारत की प्राचीन कलाकृति, मूर्ति एवं चीजे आदि देखने को मिलेगी, जिससे कि आप हमारे इतिहास के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। हम आपको बता दें कि इस संग्रहालय को सबसे पहले प्रिंस हाफ वेल्स के नाम से भी जाना जाता था, क्योंकि इस संग्रहालय को प्रिंस वेल्स के भारत यात्रा के स्मृति में ही बनाया गया था। तो अगर आप भी हमारे भारत के इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, और आप भी जानना चाहते हैं कि पहले चीजे आज के जमाने के मुकाबले कैसी थी, तो इस संग्रहालय में आकर आप 50 हजार से भी ज्यादा चीजों को अपनी आंखों से देख सकते हैं।

10: एलिफेंटा की गुफाएं (Elephanta Caves Mumbai)

तो दोस्तों आप सभी ने कभी न कभी एलिफेंटा की गुफाओं के बारे में तो सोना ही होगा, शायद आपको लगता होगा कि एलिफेंटा की गुफाओं में आपको हाथी या फिर हाथी से संबंधित ही कोई चीज देखने को मिलेगी, लेकिन यह गलत है। यहां आपको ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा। बल्कि यह तो एक ऐसी गुफा है जो कि हमारे हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण देवता शिव जी को समर्पित है। हम आपको बता दें कि सदियों पुरानी चट्टानों को काटकर इन गुफाओं का निर्माण किया गया है, जहां पर आपको शिव जी के तीन महत्वपूर्ण स्वरूप देखने को मिलेंगे। यहां आपको कुल मिलाकर 7 गुफाएं देखने को मिलेगी, जिसमें से पांच गुफा हिंदू धर्म बाकी के दो गुफाएं बौद्ध धर्म को समर्पित है। तो ऐसे में अगर आप भी सदियों पुरानी इस गुफा में आकर इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दो तरीके से यहां आ सकते हैं। पहला नाव की यात्रा करते हुए, जिसमें कि आप आसपास के नजारों का पूरा आनंद ले सकेंगे, और दूसरा है टॉय ट्रेन के माध्यम से, जिसमें की आप बहुत ही ज्यादा मजे करते हुए गुफा की यात्रा कर सकते हैं। तो अगर आपका भी अपने पूरे फैमिली के साथ मुंबई आने का प्लान है, तो एलिफेंटा की गुफाओं को अपने घूमने की जगह की लिस्ट में जरूर शामिल करें।

एलिफेंटा(Elephanta) की गुफाएं कहां है और कैसे पहुंचे ? संपूर्ण जानकारी

मुंबई एयरपोर्ट का निकटतम रेलवे स्टेशन

मुंबई से कुर्ग (Coorg) कैसे पहुंचे By Train, Bus, Airoplane ?

Leave a Comment