आगरा किला कैसे पहुंचे Train ,Airoplane ,Bus से, इतिहास – संपूर्ण जानकारी

Spread the love

आपने रेड फोर्ट के बारे में तो सुना ही होगा, तो क्या आपने आगरा फोर्ट के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा फोर्ट के बारे में बताने वाले हैं, और अगर आप वहां जाने के बारे में सोच रहे हैं, तब तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा फोर्ट के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही साथ हम आपको आगरा फोर्ट की इतिहास एवं यहां पहुंचने के बारे में भी पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी आगरा जा रहे हैं, तो आपको एक बार आगरा फोर्ट जरूर जाना चाहिए, लेकिन अगर आप वहां जा रहे हैं तो अपना सफर शुरू करने से पहले इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़ लें, जिससे कि आपको आपके सफर में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। आप आसानी से अपना सफर करके आगरा आकर आगरा फोर्ट देख सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं, और जानते हैं इसके इतिहास और यहां पहुंचने के तरीकों के बारे में।

आगरा किला कैसे पहुंचे (Agra Fort Kaise Phuche )?

बस से आगरा किला कैसे पहुंचे (Bus se Agra Fort Kaise Phuche)?

तो जैसा कि हमने आपको इसी आर्टिकल में ऊपर बता दिया है कि आगरा फोर्ट यानी कि आगरा किला हमारे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले के अंतर्गत स्थित है, और रही बात आगरा की तो यह लगभग सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जहां जाने के लिए आपको नियमित बसों की सुविधा मिल जाएगी। जिसके माध्यम से आप अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

ट्रेन से आगरा फोर्ट कैसे पहुंचे (Train se Agra Fort Kaise Phuche)?

अगर आप ट्रेन से आगरा जाकर आगरा फोर्ट देखने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि ट्रेन से जाना आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। क्योंकि आगरा लगभग सभी प्रमुख शहरों जैसे कि दिल्ली जयपुर जैसे शहरों से रेलवे मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जहां जाने के लिए आपको नियमित ट्रेनों की सुविधा मिल जाएगी। लेकिन बात करें आगरा के रेलवे स्टेशन की तो इस किले का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है, जहां से अगर इस किले की दूरी की बात की जाए तो वह मात्र 5 किलोमीटर की है, और यह अच्छी बात है कि आपको रेलवे स्टेशन से ही किले तक जाने के लिए ऑटो टैक्सी या फिर कैब की सुविधा देखने को मिल जाती है। जिसकी मदद से आप आसानी से इस किले लिए तक पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से आगरा फोर्ट कैसे पहुंचे (Airoplane se Agra Fort Kaise Phuche)?

अगर आप लाइट से आने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको फ्लाइट की भी सुविधा आगरा में देखने को मिल जाती है। अगर इस किले के निकटतम एयरपोर्ट की बात की जाए, तो वहां खेरिया हवाई अड्डा है। जहां से इसकी दूरी मात्र 8 से 9 किलोमीटर है, जिसे आप टैक्सी कैब या फिर ऑटो की मदद से पूरा कर सकते हैं। यहा पहुंचने के लिए आपको लगभग 20 से 25 मिनट का ही समय लगेगा।

आगरा किला का इतिहास (Agra Fort History in Hindi)

तो चलिए सफर के बारे में तो हम बाद में बात करेंगे, सबसे पहले आपको आगरा फोर्ट के बारे में यह जानकारी देते हैं कि आगरा फोर्ट कहां हैं और यह क्या है साथ-साथ यह भी जानते हैं कि इसे कब और किसने बनाया था, और इसका महत्व क्या है। तो चलिए जानते हैं।

अगर बात करें आगरा फोर्ट कहां स्थित है, तो इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह हमारे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित है। हम आपको बता दें कि आगरा में ताजमहल भी स्थित है, जोकि दुनिया के सात अजूबों में से एक है, और अगर ताजमहल से आगरा फोर्ट की दूरी की बात करें, तो वह सिर्फ और सिर्फ ढाई किलो मीटर की है, जो कि ताजमहल से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर स्थित है, और अगर बात करें आगरा फोर्ट की, तो इसे भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है। इसका निर्माण लाल पत्थरों से किया गया है, इसलिए इसे लाल किला आगरा भी कहा जाता है। यह किला यानी कि आगरा फोर्ट अपने मुगल साम्राज्य के अनूठे वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, और यह एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसके दर्शन के लिए देशभर से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं, जिससे कि यहां बहुत ही ज्यादा भीड़ लगी रहती है।

इस किले का निर्माण

वैसे तो अगर आप इस किले के प्रवेश द्वार में देखेंगे तो आपको इससे पता चलेगा कि इस किले का निर्माण 1000 ईस्वी मैं हुआ था। लेकिन हम आपको बता दें कि इसके बनने के इतिहास की कहानी लगभग ईस्वी 1080 से भी पुरानी है। कहा जाता है कि 80 ईसवी में महमूद गजनवी भारत में अपना अधिपत्य स्थापित करने के लिए इस किले पर पर अपना कब्जा कर लिया था, लेकिन कुछ इतिहासकार यह भी बताते हैं कि यह किला मुख्य रूप से चौहान वंश के राजपूत शासकों का था। इसी के बाद दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान और सिकंदर ने अपनी राजधानी को आगरा स्थापित किया, तब इस किले को उनके द्वारा मरम्मत करवाई गई, और उसके बाद वे इस किले में रहने लगे। और कहा जाता है कि सिकंदर लोदी की मृत्यु इसी किले में हुई थी, और उसके बाद उन्हीं के पुत्र जो कि उनके उत्तराधिकारी थे यानी कि इब्राहिम लोदी, उन्होंने इस किले पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया, और कहा जाता है कि 1526 ईसवी में जब पानीपत का युद्ध हुआ था, उस दौरान इस किले में मुगलो का अधिपत्य स्थापित हो गया। इस प्रकार से हमें यह पता चलता है कि इस किले का इतिहास बहुत ही ज्यादा पुराना है, और रही बात किले की शासन की, तो हमें से यह भी पता चलता है कि इसके शासकों में निरंतर बदलाव होते रहे हैं, और अलग-अलग शासकों द्वारा भी इस किले में बदलाव किए गए हैं  लेकिन अगर सबसे बड़े बदलाव की बात करें, तो उसे अकबर ने 1565 से 1573 के बीच किया था, लेकिन हम आपको बता दें कि अकबर ने इसका निर्माण नहीं करवाया था, बल्कि लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल करके अकबर ने इस किले का नवीनीकरण करवाया था। जो कि आज भी उसी रूप में आगरा में मौजूद हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि सबसे बड़ा परिवर्तन इस किले में अकबर ने करवाया था। तो यह तो हुई इतिहास की बात, तो चलिए अब हम आपको यह बता देते हैं कि अगर आप यहां घूमने जाना चाहते है, तो आप यहां कैसे और किन-किन माध्यमों से पहुंच सकते हैं।


 

Leave a Comment