क्या है अकबर के मकबरे का इतिहास or कैसे जाएं By Bus, Train, Airoplane

Spread the love

तो दोस्तों कैसे हैं आप लोग, उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। आज हम आपके लिए फिर से एक आर्टिकल लेकर आए हैं, जहां हम आपको कहीं घूमने वाली जगह के बारे में बताने वाले हैं। बल्कि हम आपको कई सारे नहीं बल्कि सिर्फ एक ही घूमने वाले जगह के बारे में बताने वाले हैं। लेकिन अगर आप उस जगह जाते हैं, तो हम आपको बता दें कि आपको और कहीं जाने की जरूरत नहीं है, और वैसे भी गर्मियों की छुट्टियां चालू होने वाली है, आप लोग कहीं घूमने जाने के बारे में तो सोच ही रहे होंगे, तो ऐसे में अगर आप आगरा जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप आज बिल्कुल सही जगह आए हुए हैं। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा में ही एक पर्यटन स्थल जिसे की अकबर का मकबरा के नाम से जाना जाता है, उसके बारे में बताने वाले हैं। वैसे तो आपको आगरा में बहुत सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां मना सकते हैं। अगर प्रमुख जगहों की बात करें तो उनमें ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, और आगरा फोर्ट है। लेकिन अगर बात करें अकबर के मक़बरा की तो उसकी भी शांन कुछ कम नहीं है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की अकबर का मकबरा कहां है इतना ही नहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको अकबर के मकबरे के इतिहास के बारे में भी बताने वाले हैं, और हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आप यहां जाना चाहे तो आप यहां कैसे और किस किस साधन से पहुंच सकते हैं। तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको अपने सफ़र में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी, तो चलिए बिना किसी देरी के आगे बढ़ते हैं और शुरू करते हैं।

क्या है अकबर के मकबरे का इतिहास (Akbar ke Makbare History in Hindi)

वैसे तो आपको इसके नाम से ही पता चल गया होगा कि यह अकबर का मकबरा है, यानी कि इसका निर्माण अकबर ने ही किया होगा या फिर यह अकबर से ही संबंधित होगा। लेकिन चलिए हम आपको इसके पूरे इतिहास के बारे में बताते हैं। लेकिन सबसे पहले हम आपको बता दें कि अकबर का मकबरा हमारे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में ही सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित है, और अगर इसके इतिहास की बात करें तो इसका निर्माण अखबार ने ही करवाया था, इसलिए इसे अकबर का मकबरा कहा जाता है, और आज वर्तमान के समय में इस जगह में अकबर कब्र मौजूद है, जिसके दर्शन के लिए देशभर से लाखों लोग यहां आते हैं, इसलिए यह आगरा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, अगर बात करें यह कब बना था, तो ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण अकबर ने 1605 से 1618 के बीच में करवाया था। कहा जाता है कि इस मकबरे को बनाने के लिए इसका डिजाइन अकबर ने ही दिया था, और अकबर के कहे मुताबिक ही इस मकबरे को बनाया गया था। इस मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों एवं कुछ सफेद संगमरमर पत्थरों से किया गया है, वैसे तो जब तक अकबर जीवित थे तब तक इन्होंने इस मकबरे की देखरेख की थी, लेकिन उनके मृत्यु के बाद अकबर के बेटे यानी कि सलीम ने इस मकबरे को पूरा बनाने तथा इसकी देखरेख करने का काम किया। अकबर की मृत्यु के बाद सलीम ने ही इस मकबरे के में संगमरमर का एक और मंजिल जोड़ने का फैसला लिया।

लेकिन अकबर के परपोते यानी कि औरंगजेब के शासन में इस कब्र को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा, क्योंकि वह एक बहुत ही सख्त शासक था, उसने हिंदुओं के कई मंदिरों को तोड़कर उन्हें आहत पहुंचाई। लेकिन इसी के कारण जाटों के बीच विद्रोह हुआ, और इससे उस मकबरे को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ, जिसके कारण जाटों ने मिलकर औरंगजेब को परेशान एवं अपमानित करने के लिए इस मकबरे पर हमला किया, तथा सारी कीमती चीजों को अपने साथ ले गए। यहां तक कि उन्होंने अकबर की अस्थियों को भी जला कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया, जो कि इस्लाम के धर्म के खिलाफ है।

तो चलिए अब आपने अकबर के मकबरे के इतिहास के बारे में तो पूरी जानकारी प्राप्त कर ही ली है, तो क्या आपको इसके इतिहास के बारे में जानकार  यहां जाने का मन कर रहा है, अगर हां तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि अगर आप यहां जाना चाहे तो आप यहां कैसे और किस किस माध्यम से पहुंच सकते हैं।

अकबर का मकबरा कैसे जाएं (Akbar ke makbare kaise phuche)

सड़क मार्ग से अकबर का मकबरा कैसे जाएं (By Road Akbar ke marbare kaise phuche)

तो क्या आप अकबर का मकबरा जाने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि यह आगरा के पास में स्थित होने के कारण आपको यहां सड़क मार्ग के लिए अच्छी कनेक्टिविटी मिल जाती है, जहां जाने के लिए आपको लगभग सभी प्रमुख शहरों से बसों की नियमित सुविधा देखने को मिल जाती है। जिसकी मदद से आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं, और अगर आप बस का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आपको यहां जाने के लिए टैक्सी या कैब भी किराए पर मिल जाएगी, और आप चाहे तो अपने वाहन से भी यहां आ सकते हैं।

ट्रेन से अकबर का मकबरा कैसे जाएं (By Train Akbar ke marbare kaise phuche)

क्या आप यहां आने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि आपको यहां आने के लिए  ट्रेन की भी अच्छी सुविधा देखने को मिल जाती है। अगर बात करें अकबर के मकबरे से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन की, तो वह है ईदगाह रेलवे स्टेशन। जहां आकर आप आसानी से अकबर का मकबरा पहुंच सकते हैं। अगर दोनों के बीच दूरी की बात करें, तो वह लगभग 10 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने के लिए आपको रेलवे स्टेशन से टैक्सी या फिर कैब देखने को मिल जाएगी।

फ्लाइट से अकबर का मकबरा कैसे जाएं (By Airoplane Akbar ke marbare kaise phuche)

अगर आप हवाई मार्ग से यात्रा करते हुए फ्लाइट की मदद से आने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसमें आपकी काफी समय की बचत हो जाएगी। क्योंकि अकबर के मकबरे से 10 किलोमीटर दूर ही खेरिया एयरपोर्ट मौजूद है, जहां लैंड करके आप आसानी से टैक्सी या फिर कैब की मदद से अकबर के मकबरे तक पहुंच सकते हैं। तो अगर आप फ्लाइट के माध्यम से भी आना चाहे, तो यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

Leave a Comment