यमुना नगर से शुक्रताल कैसे पहुंचे ? यमुनानगर और शुक्रताल के बीच की दूरी

Spread the love

क्या आप यमुनानगर में है, और किसी दर्शनीय स्थल में घूमने जाना चाहते है, तो आपको शुक्रताल जरूर जाना चाहिए। तो क्या आप शुक्रताल घुमने जाना चाहते हैं? लेकिन आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि, आप यमुनानगर से शुक्रताल कैसे पहुंच सकते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको यमुनानगर से शुक्रताल पहुंचने की जानकारी देने वाले हैं। कि आप किस साधन से और किस समय यमुनानगर से शुक्रताल जा सकते हैं। अगर आपको भी अपने यात्रा को लेकर कोई डाउट है, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके सारे डाउट क्लियर हो जाएंगे।

यमुनानगर और शुक्रताल के बीच की दूरी

यमुनानगर और शुक्रताल के बीच लगभग 116 से 117 किलोमीटर तक की दूरी है। जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि, शुक्रताल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित है। और यमुना नगर हरियाणा में स्थित है। यमुनानगर से शुक्रताल के लिए ट्रेन नहीं है, लेकिन आपको मुजफ्फरनगर के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है। मुजफ्फरनगर से शुक्रताल के बीच की दूरी 28 किलोमीटर है। आप मुजफ्फरनगर जाकर ऑटो या रिक्शा लेकर शुक्रताल आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप अपनी यात्रा ट्रेन से करने की सोच रहे है, तो आप को मिनिमम 1:30 घंटे का समय लगेगा मुजफ्फरनगर पहुंचने में। नीचे आपको यमुनानगर से मुजफ्फरनगर जाने वाली ट्रेनों के बारे में बताया गया है।

यमुनानगर से मुजफ्फरनगर जाने वाली ट्रेनें

आपको यमुनानगर से मुजफ्फरनगर जाने के लिए चार ट्रेनें देखने को मिलती है। जो कि यमुनानगर जगाधरी जो कि यमुनानगर से 5 किलोमीटर दूर है, वहां से देखने को मिलती है। आप यमुनानगर से ऑटो या रिक्सा करके आसानी से जगाधरी जा सकते हैं। इसमें आपको 10 मिनट का समय लगेगा। यह चार ट्रेन अलग-अलग समय पर मुजफ्फरनगर के लिए निकलती है। तो आप अपने समय को ध्यान में रखते हुए अपने शेड्यूल के हिसाब से अपने लिए एक सही ट्रेन का चयन कर सकते हैं। नीचे आपको चारों ट्रेनो  के टाइमिंग के बारे में बताया गया है।

  • यमुनानगर से मुजफ्फरनगर के लिए पहली ट्रेन आपको 10:54 pm को देखने को मिलेगी। जो आपको 1:27 am को मुजफ्फरनगर पहुंचा देगी। इसमें आपको यमुनानगर से मुजफ्फरनगर पहुंचने मे दो घंटे और 34 मिनट का समय लगता है।
  • यहां से एक और दूसरी ट्रेन जो आपको 12:29 am को देखने को मिलती है। जो आपको मुजफ्फरनगर सिर्फ 1:30 घंटे में  पहुंचा देती है। यानी कि 1:53 am  को। अगर आपके पास समय कम है, तो आप इस ट्रेन से  अपना सफर जल्दी पुरा कर सकते हैं।
  • तीसरी ट्रेन है, जो आपको सुबह 7:30 बजे देखने को मिलेगी, जो आपको 9:30 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचा देगी। इसमें आपको लगभग  2 घंटे का समय लगता है।
  • अब बात करते हैं चौथे नंबर के ट्रेन की, जो आपको 8:30 बजे देखने को मिलती है, और यह ट्रेन आपको 10 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचा देगी। यह ट्रेन आपको सिर्फ डेढ़ घंटे में  बहुत कम समय में मुजफ्फरनगर पहुंचा देती है।
  • मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आपको आसानी से शुक्रताल के लिए ऑटो या रिक्शा देखने को मिल जाएगा। आप उसमें शुक्रताल जा सकते हैं।

Leave a Comment