सहारनपुर से शुक्रताल कैसे पहुंचे ? सहारनपुर से शुक्रताल तक की दूरी

Spread the love

अगर आप सहारनपुर से शुक्रताल जाना चाहते हैं, और आपको यह नहीं पता है कि, आप किस माध्यम से और किस समय सहारनपुर से शुक्रताल पहुंच सकते हैं। तो इस आर्टिकल में आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। इस आर्टिकल में आपको सहारनपुर से शुक्रताल यानी की मुजफ्फरनगर पहुंचने की पूरी जानकारी दी गई है।

सहारनपुर से शुक्रताल तक की दूरी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित है, और शुक्रताल हमारे देश की राजधानी दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर में स्थित, एक दर्शनीय स्थल है। जहां काफी ज्यादा पर्यटनो की भीड़ देखने को मिलती है। सहारनपुर से शुक्रताल के बीच की दूरी लगभग 74 किलोमीटर की है। जहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 2 घंटे का समय लगता है, अगर आप अपनी यात्रा बस से करें तो। अगर आप अपनी यात्रा जल्दी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ट्रेन से मुजफ्फरनगर जा सकते हैं। आपको नीचे सहारनपुर से शुक्रताल पहुंचने के बारे में बताया गया है जिसे पढ़ने के बाद आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।

बस से शुक्रताल कैसे पहुचे?

अगर आप अपनी यात्रा बस में करना चाहते हैं, तो आपको सहारनपुर से शुक्रताल के लिए तो डायरेक्ट बस नहीं मिलेगी, लेकिन आपको सहारनपुर से मुजफ्फरनगर के लिए बस आसानी से मिल जाएगी। आपको सहारनपुर से मुजफ्फरनगर के लिए 5 से 6 बसे देखने को मिलती है। जो अलग-अलग समय पर मुजफ्फरनगर जाती है।

तो आप अपने समय के हिसाब से किसी भी बस में अपना सफर तय कर सकते हैं। यहां आपको सुबह की सबसे पहली बस  8:30 बजे देखने को मिल जाएगी। जो आपको 10:30 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचा देगी। उसके बाद आप मुजफ्फरनगर से ऑटो या टैक्सी करके शुक्रताल जा सकते हैं। शुक्रताल मुजफ्फरनगर से 28 किलोमीटर दूर है। सहारनपुर से आपको हर एक आधे घंटे के अंतराल में बसे देखने को मिल जाएगी। जो मुजफ्फरनगर जाती है, और सभी बस मे आपको 2 घंटे का समय लगेगा मुजफ्फरनगर पहुंचने में।

आप सहारनपुर से ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करके बस स्टैंड आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से यात्रा करके मुजफ्फरनगर कैसे पहुंचे

अगर आप अपनी यात्रा बस में नही करना चाहते हैं और ट्रेन से करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको ट्रेन सहारनपुर के जंक्शन रेलवे स्टेशन में, सहारनपुर से मुजफ्फरनगर तक देखने को मिल जाएगी। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर  के लिए चार ट्रेनें चलती है, अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो, आपका काफी समय बच जाता है। आपको सहारनपुर से मुजफ्फरनगर पहुंचने के लिए ट्रेन में सिर्फ 40 से 50 मिनट का वक्त लगता है।

आपको सहारनपुर में रेलवे स्टेशन से अलग-अलग समय पर ट्रेनें देखने को मिल जाएगी। जैसे कि एक ट्रेन आपको 2:12 pm को देखने को मिलेगी, जो आपको 2:59 pm को मुजफ्फरनगर पहुंचा देगी। और एक दुसरी ट्रेन जो आपको 5:25 को देखने को मिलेगी, जो आपको 6:15 pm को मुजफ्फरनगर पहुंचा देगी। उसके बाद आपको मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन से आसानी से शुक्रताल के लिए ऑटो या टैक्सी देखने को मिल जाएगी।

आपको सहारनपुर से एक और ट्रेन देखने को मिल जाएगी, जो 7:15pm  को सहारनपुर से निकलती है, और 8:00 pm को मुजफ्फरनगर पहुंच जाती है। इसमें सिर्फ आपको 45 मिनट का वक्त लगता है मुजफ्फरनगर पहुंचने में।

 

 

 

Leave a Comment