बागेश्वर धाम अर्जी कैसे लगाई जाती है ? घर बैठे ही अर्जी कैसे लगाएं

Spread the love

क्या आप बागेश्वर धाम के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आप जरूर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को तो जानते ही होंगे। यह बागेश्वर धाम के गुरुदेव है। यह सिर्फ श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का ही नहीं बल्कि करोड़ों जनताओं का मानना है कि, बागेश्वर धाम में अगर सच्चे दिल से कोई अर्जी लगाई जाती है, तो मनोकामना पूर्ण अवश्य होती है। इसका उदाहरण श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने हमे बहुत बार  दिया है।

तो क्या आप भी अपनी अर्जी बागेश्वर धाम में लगाना चाहते हैं, और आप बागेश्वर धाम नहीं जा सकते हैं। तो चिंता मत करिए, श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने एक ऐसा तरीका बताया है, जिससे कि आप बागेश्वर धाम जाए बिना ही अपने घर से अर्जी लगा सकते हैं, और उन्होंने यह भी कहा है कि, अगर कोई सच्चे दिल से अर्जी लगाता है, तो वह अर्जी जरूर लगती है, और उसकी सारी समस्याओं का हल होता है।

घर बैठे ही अर्जी कैसे लगाएं (Bhageshwar Dham mai Ghar baithe Arzi Kaise Lgaye)

बागेश्वर धाम में टोकन कैसे प्राप्त करें ?

यह तरीका हम आपको खुद से नहीं बता रहे हैं, इस तरीके को श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया है, कि आप घर बैठे ही बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगा सकते हैं। तो घर बैठे ही अर्जी लगाने के लिए आपको नीचे बताए गए तरीके को पुरा करना है-

  1. घर से अर्जी (arzi) लगाने के लिए सबसे पहले आपको एक छोटा सा कपड़ा लेना है, जो कि लाल रंग का होगा, और साथ में आपको एक नारियल लेना है।
  2. उसके बाद आपको एक पेपर लेना है, और आपकी जो भी अर्जी है आपको उस पेपर पर लिख देना है, और अर्जी लिख देने के बाद आपको उस पेपर को उस लाल कपड़े और नारियल के साथ बांध देना है।
  3. उसके बाद आपको श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का मंत्र, जोकि ओम बागेश्वराय नमः है इसका उच्चारण करना है, और आपको इस मंत्र का एक माला जाप करना है।
  4. नारियल और अपनी अर्जी (arzi) को जो आपने बांधा है, उसे अपने घर के पूजा कमरे में रख देना है, और अगर आप कभी बागेश्वर धाम जाते हैं, तो आपको इसे बागेश्वर धाम में बांध देना है, और अगर किसी कारणवश आप बागेश्वर धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो आपको इसे अपने घर के पूजा कमरे में ही रखे रहना है।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि, आप जब घर से अर्जी लगा रहे हैं, तो आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य है। जिस दिन आप इसे बांधे उस दिन से आपको लहसुन प्याज का सेवन नहीं करना है। इसका पालन आपको चार दिनों तक करना है। इस तरीके से आप घर बैठे ही बागेश्वर धाम में अर्जी लगा सकते हैं, और श्री धीरेंद्र शास्त्री जी ने यह भी कहा है कि, अगर आपने सच्चे मन से अर्जी लगाई होगी, तो वह जरूर पूरी होगी।

Leave a Comment