बरसाना का इतिहास और कैसे पहुंचे ? संपूर्ण जानकारी

Spread the love

बरसाना का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में बरसाने के होली का ख्याल आ जाता है  आखिर क्यों ना आए यहां होली मनायी ही इस तरीके से जाती है जिसे देखने के लिए पूरे देश भर से लोग आते हैं  तो क्या आप भी बरसाना जाना चाहते हैं, और जानना चाहते हैं कि आप बरसाना कैसे जा सकते हैं  तो चलिए आज की इस आर्टिकल मे हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बरसाना पहुंच सकते हैं, और इसमें हम आपको बरसाना पहुंचने के साथ-साथ बरसाना के इतिहास के बारे में भी बताने वाले हैं। ताकि आपको बरसाना के बारे में सारी चीजें मालूम हो जाए। तो चलिए बिना किसी देरी के आज के आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं।

बरसाना कहाँ है ? बरसाना भारत के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले मे एक क़स्बा है।
निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन
मथुरा से बरसाना की दूरी (Mathura se Vrindavan ki duri) 50 किलोमीटर है।
वृंदावन से बरसाना की दूरी (Vrindavan se Barsana ki Duri) 44 किलोमीटर

बरसाना का इतिहास (Barsana History)

बरसाना (Barsana) एक बहुत ही पवित्र भूमि है  यह वही स्थान है जहां की राधा जी के पिता वृषभानु  जी का जन्म हुआ था, और यह वही स्थान है जहां श्री कृष्ण जी की प्रेमिका यानी कि राधा जी का भी जन्म हुआ था। तो भला यह भूमि पवित्र कैसे नहीं होगी। बरसाना (Barsana) मे कई पवित्र एवं भव्य मंदिर स्थित है। उनमें से एक है राधा रानी का एक विशाल मंदिर जो कि बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। बरसाना एक और चीज के लिए जाना जाता है, जो की है होली के लिए। यहां की होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां पूरे 45 दिनों तक होली मनाया जाता है। जिसे देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं।

बरसाने में स्थित राधा रानी के मंदिर को लगभग 5000 से भी ज्यादा साल पहले बनाया गया था। जिसे कि राजा वज्रनाभ के द्वारा जो कि श्री कृष्ण जी के परपोते थे उनके द्वारा बनाया गया था। इसलिए इस मंदिर और इस जगह का इतिहास बहुत ही ज्यादा पुराना है। 

जरूर पढ़ेः बरसाना (Barsana) मंदिर के आस पास घूमने की जगह

बरसाना कैसे पहुंचे (Barsana kaise phuche)

मथुरा से बरसाना की दूरी (Mathura se Vrindavan ki duri)

मथुरा से बरसाना की दूरी 50 किलोमीटर के आसपास है यह दूरी आप बस , कार या टैक्सी से तय कर सकते है।

वृंदावन से बरसाना की दूरी (Vrindavan se Barsana ki Duri)

वृंदावन से बरसाना की दूरी 44 किलोमीटर के आसपास है यह दूरी आप बस , कार या टैक्सी से तय कर सकते है।

बस से बरसाना कैसे पहुंचे (Bus se Barsana kaise phuche)

अगर आप बस से बरसाना जाना चाहते हैं। तो आप सबसे पहले दिल्ली से बस की मदद से मथुरा जा सकते हैं। उसके बाद आपको मथुरा से वृंदावन के लिए बस देखने को मिल जाएगी। अगर अब मथुरा से बरसाने की दूरी की बात की जाए, तो दोनों के बीच लगभग 40 से 42 किलोमीटर का डिस्टेंस है।

ट्रेन से बरसाना कैसे पहुंचे (Train se Barsana Kaise Phuche)

अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हुए किसी दूसरे शहर से आ रहे हैं। तो आपको बरसाना के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जो की है मथुरा जंक्शन। आप मथुरा जंक्शन में उतरने के बाद टैक्सी या फिर बस की मदद से आसानी से बरसाना जा सकते हैं। अगर मथुरा जंक्शन से बरसाना के बीच की दूरी की बात की जाए, तो दोनों के बीच लगभग 51 से 52 किलोमीटर का डिस्टेंस है।

फ्लाइट से बरसाना कैसे पहुंचे (Flight Se Barsana Kaise Phuche)

अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो आप आगरा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकते हैं। यही बरसाना का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। यहां उतरने के बाद आप टैक्सी या फिर बस की मदद से बरसाना जा सकते हैं। अगर बरसाने से आगरा एयरपोर्ट की बीच की दूरी की बात की जाए, तो दोनों के बीच लगभग 108 किलोमीटर का डिस्टेंस है।

जरूर पढ़े : वृंदावन मे घूमने की जगह | वृंदावन के दर्शनीय जगह | वृंदावन के मंदिर

Leave a Comment