करौली सरकार के बारे मे संपूर्ण जानकारी, कैसे जाएं और नियम कानून क्या है ?

Spread the love

करौली सरकार (Karoli Sarkar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर में स्थित है। करौली सरकार कानपुर (Karoli Sarkar Kanpur) से लगभग 18 किलोमीटर दूर है। यह  करौली नामक गांव में स्थित करौली सरकार का लव-कुश आश्रम है। यहां कई ऐसे मरीज जो अपने समस्याओं से परेशान हैं, वे अपनी समस्या के समाधान के लिए यहां जाते हैं, और कहा जाता है कि यहां जाने भर से ही लोगों को अपने सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। यहां ईश्वरीय चिकित्सा से हमारे समस्याओं का समाधान किया जाता है, चाहे वह कैसे भी समस्या हो। यहां गुरु राधा रमन कृष्ण के द्वारा ईश्वरीय चिकित्सा के द्वारा लोगों की समस्याओं को दूर किया जाता है।

करौली सरकार कहाँ पर है भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर में
कानपुर से करौली सरकार की दूरी कितनी है ? लगभग 18 किलोमीटर
कानपुर से करौली सरकार तक पहुंचने मैं कितना समय लगता है ? 40 से 50 मिनट
करौली सरकार का निकटतम रेलवे स्टेशन कौन सा है ? कानपूर रेलवे स्टेशन
करौली सरकार नजदीकी एयरपोर्ट कानपुर एयरपोर्ट

 तो अगर आप भी करौली सरकार (Karoli Sarkar) जाना चाहते हैं, और अपने समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको करौली सरकार जाने के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

करौली सरकार के 16 नियम।

करौली सरकार के द्वारा भक्तों की सहूलियत के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनको जानना प्रत्येक भक्तों के लिए बहुत जरूरी है। चलिए इन सभी नियमों को जानते हैं।

  •  पहला नियम : करौली सरकार (Karoli Sarkar) का दरबार, हिंदू सनातन दरबार है। इस दरबार में भगवान भोलेनाथ तथा मां कामाख्या देवी की दिव्य शक्तियां परम पूजनीय गुरुदेव पंडित श्री राधारमण मिश्रा एवं गुरु माता मां के निर्देशों पर भक्तों का कल्याण करती हैं। जिसके बाद भक्तों की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  •  दूसरा नियम : यहां किसी भी प्रकार का जादू टोना तंत्र मंत्र नहीं होता है। यहां केवल वैदिक नियमों का पालन किया जाता है।
  •  तीसरा नियम : करौली सरकार के दरबार में पूजा अर्चना सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाती है। जिसमें हवन और आरती होती हैं। यह भक्तों पर निर्भर करता है कि वह अर्जी लगाकर यहां पर हवन और आरती करते हैं। भक्त चाहे तो अपने घर पर भी हवन कर सकते हैं। हवन करने के लिए किसी पुजारि या पंडित की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन घर पर हवन करने के लिए भक्तों को सिद्ध हवन किट दरबार से लेनी होती है। भक्त जाए तो 9369353574 मोबाइल नंबर पर संपर्क करके भी कोरियर के माध्यम से घर पर सिद्ध हवन किट  मंगवा सकते हैं।
  •  चौथा नियम : यदि कोई भक्त मुस्लिम है, उसके लिए यहां इलाज संभव नहीं है। कृपया करौली सरकार दरबार में अपना समय बर्बाद ना करें।
  •  पांचवा नियम : आपकी सभी परेशानियों का कारण भूत प्रेत नहीं बल्कि आपके पूर्वज है। करौली सरकार के दरबार में आकर आपके सभी पूर्वज शांत हो जाते हैं तथा उनको मुक्ति मिल जाती है।
  •  छटा नियम  : करौली सरकार के दरबार में आप 2 तरीके से अपनी सभी परेशानियों  से मुक्त हो सकते हैं। इसमें पहली विधि सिद्ध हवन तथा दूसरी विधि नमन है। सिद्ध हवन में आपको स्वयं ही 7 हवन करने होते हैं। 5 सिद्ध हवन करने के बाद आप सभी प्रेत बाधाओं से मुक्त हो जाते हैं। इसके बाद आपको दरबार में आकर संकल्प लेना होता है। छटा सिद्ध हवन करने के बाद, आपको दुष्ट पूर्वजों से छुटकारा मिल जाता है। जबकि 7 वा सिद्ध हवन करने के बाद, अमावस्या के दिन आपके पूर्वजों को मुक्ति मिल जाती हैं।
  •  सातवां नियम : पांच सिद्ध मन करने के बाद अगर आपको कोई भी समस्या है, तो आप टोकन  ले कर कभी भी गुरुजी से मिल सकते हैं। सोमवार को छोड़कर गुरुजी से आप सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मिल सकते हैं। टोकन आपको सुबह 9:00 बजे दरबार के काउंटर से मिलेगा।
  •  आठवां नियम : यदि आप आश्रम में अपनी अर्जी लगा चुके हैं और सात सिद्ध हवन कर चुके हैं। तो आप अमावस्या मुक्ति कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अन्यथा आप अमावस्या मुक्ति कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं।
  •  नवा नियम : अगर भक्त सिद्ध हवन करने में सक्षम नहीं है, तो करौली सरकार की दूसरी विधि नमन का उपयोग कर सकता है। इसमें भक्तों को हर शनिवार दरबार में अर्जी और हाजरी लगानी होगी। जिसके बाद उसकी श्रद्धा और भक्ति से उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
  •  दसवां नियम : करौली सरकार के दरबार में एक व्यक्ति के जाने से उसके पूरे परिवार का भला हो जाता है। लेकिन यह भला समान डीएनए में मौजूद परिवार से ही होता है।ससुराल पक्ष, बुआ पक्ष को अलग से हवन करना होता है।
  •  ग्यारवा नियम : करौली सरकार के दरबार में प्रतिदिन चिकित्सा होती है। जबकि शनिवार को यहां पर मुक्ति चिकित्सा होती है। आश्रम में आपके रुकने की व्यवस्था मौजूद होती है। अगर आप अलग से रूम लेते हैं तो आपको रूम का किराया देना पड़ता है। जबकि सामूहिक हाल जो कि वातानुकूलित होता है, उसमें ठहरने की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क है।
  •  बारवा नियम : करौली सरकार के दरबार के नाम से काफी लोग फ्री कर रहे हैं। इसलिए भक्तों को ठगी से बचना चाहिए। ठगी से बचने के लिए भक्तों को किसी अन्य व्यक्ति से बात नहीं करनी है। किसी भी जानकारी के लिए भक्त मोबाइल नंबर  9839861919 पर संपर्क कर सकते हैं।
  •  तेरवा नियम: पांचवा सिद्ध हवन करने के बाद ऐसे  भक्त अपना डीएनए तुड़वा ले। यानी अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति  गलत आदत वाला है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव आप पर भी पड़ता है। इसलिए आपको अपना डीएनए ऐसे व्यक्ति से तुड़वा लेना चाहिए। डीएनए तुड़वाने से संबंधित प्रक्रिया आपको करौली सरकार के दरबार में मिलेगी।
  • चौदवा नियम : अगर आपके परिवार में आपकी बेटी या बहन तलाकशुदा है, और वह आपके साथ रहती है। तो आपको सीधा हवन करवाने से पहले उसके पति से डीएनए तुड़वाना होगा। साथ ही अपने परिवार के साथ डीएनए जुड़वाना होगा। उसके बाद ही सिद्ध हवन की प्रक्रिया शुरू होगी।
  •  पंद्रवा नियम: करौली सरकार के दरबार में आने का रास्ता आपको गूगल मैप पर मिल जाएगा। इसके लिए आपको अपने गूगल मैप पर मानव मंदिर हॉस्पिटल या करौली सरकार कानपुर  टाइप करना होगा। आप चाहे तो करौली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट www.karaulisarkar.com पर भी जा सकते हैं।
  •  सोलहवा नियम : प्रतिदिन व्यस्तता के कारण पूजनीय गुरु जी से आप कॉल पर बात नहीं कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई भी परेशानी है तो आप मोबाइल नंबर 9839861919 पर अपना नाम, पता तथा अपनी फोटो भेजकर समस्या का निदान पा सकते हैं। लेकिन एक बारी में आप एक बार ही मैसेज करें। साथ ही इस नंबर पर कॉल नहीं  करनी है। अन्यथा आपका नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा। अगर आपको ज्यादा समस्या है तो आप  करौली सरकार के दरबार में आ सकते हैं। जहां पर आप की सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

 

सडक मार्ग से करौली सरकार कैसे जाएं ?

आप चाहे जिस एरिया से भी आ रहे हो, आपको अगर करौली सरकार (Karoli Sarkar) जाना है, तो आपको सबसे पहले कानपुर आना ही होगा।कानपुर से आपको करौली सरकार के लिए कई सारी टैक्सी और कैब देखने को मिल जाएगी। जिससे आप आसानी से करौली सरकार जा सकते हैं। अगर बात करें कानपुर और करौली सरकार के बीच की दूरी की, तो वो हम आपको पहले ही बता चुके हैं, कि दोनों के बीच लगभग 18 किलोमीटर का डिस्टेंस है। जिसे पूरा करने के लिए आपको लगभग 40 से 50 मिनट का समय लगेगा।

कानपुर और करौली सरकार के बीच की दूरी

कानपुर से करौली सरकार के बीच की दूरी 18 किलोमीटर है यह दुरी आप बस या ऑटो रिक्शा से तय कर सकते है

ट्रेन से करौली सरकार कैसे जाएं?

जैसे कि हमने आपको बताया कि करौली सरकार भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर में स्थित है। तो अगर आप ट्रेन से करौली सरकार जाते हैं, तो आपको सबसे पहले कानपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। जिसके बाद आप करौली सरकार जा सकते हैं। इसके लिए आप को कानपुर के रेलवे स्टेशन से सबसे पहले 12 घंटे वाली साइट पर निकलना है। जिसके बाद आपको वहां से रामादेवी चौराहा जाना है। जहां जाने के लिए आपको आसानी से रिक्सा देखने को मिल जाएगी। रामादेवी चौराहा जाने के बाद आपको उस चौराहे से करौली सरकार जाने के लिए ऑटो या टैक्सी देखने को मिल जाएगी। जिसकी मदद से आप आसानी से करौली सरकार जा सकते हैं। हो सकता है कि कोई रिक्शावाला वाला या औटौ वाला आपको बाहहारा मोड़ पर उतारे, जहां से करौली सरकार की दूरी सिर्फ डेढ़ किलोमीटर है। तो इस तरह अगर आप ट्रेन से कानपुर आते हैं। तो करौली सरकार जा सकते हैं।

करौली सरकार का निकटतम रेलवे स्टेशन

करौली सरकार का निकटतम रेलवे स्टेशन कानपूर रेलवे स्टेशन है जो की भारत की सभी रेलवे मार्ग से जुड़ा हुआ है।

हवाई जहाज से करौली सरकार कैसे जा सकते हैं?

अगर आप कानपुर से ज्यादा दूर रहते हैं, तो आपके लिए हवाई जहाज से आना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले  अपने नजदीकी एयरपोर्ट से कानपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट पकड़नी होगी।जहां से आपको करौली सरकार सिर्फ 15 किलोमीटर दूर पड़ेगा। वहां से आपको एयरपोर्ट से करौली सरकार के लिए ऑटो या कैब देखने को मिल जाएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से करौली सरकार जा सकते हैं।

जरूर पढ़े : Travel Insurance क्या है? यात्रा बीमा के प्रकार, फायदे, Claim कैसे करें ?

बागेश्वर धाम सरकार कैसे पहुंचे (Bageshwar Dham Sarkar kese Phuche )

पंडोखर सरकार कैसे जाएं बस, ट्रेन, प्लेन से – संपूर्ण जानकारी

 

Leave a Comment